होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
 
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
Updated: 8/4/2026 6:40:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
*सीडीओ ने सिटी हेल्थ एक्शन प्लान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, छह जोन में बहु-विभागीय समन्वय से होगी निगरानी*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।शहर में नियमित टीकाकरण की पहुंच बढ़ाने और एक भी पात्र बच्चे को टीकाकरण से वंचित न रहने देने के लिए अब टीकाकरण से इनकार करने वाले अथवा हिचकिचाहट दिखाने वाले परिवारों तक जोनल हेल्थ कमेटियां पहुंचेंगी। ऐसे परिवारों की पहचान कर उन्हें जागरूक किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीकाकरण से जोड़ा जाएगा। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने मंगलवार को सिटी हेल्थ एक्शन प्लान की समीक्षा-सह-ओरिएंटेशन बैठक में दिए।
बैठक में नगर के सभी छह जोन की जोनल हेल्थ कमेटियों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक जोन में गठित बहु-विभागीय जोनल हेल्थ कमेटी का नेतृत्व संबंधित जोनल अधिकारी करेंगे। कमेटियों में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा, नगर निकाय तथा खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है, ताकि विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सिटी हेल्थ एक्शन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी जोनल अधिकारी प्रत्येक सप्ताह टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करें। समीक्षा के दौरान छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण से जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आयोजित नियमित टीकाकरण सत्रों का जोनल अधिकारियों एवं जोनल हेल्थ कमेटी के सदस्यों द्वारा सहायक पर्यवेक्षण किया जाएगा। सत्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, लाभार्थियों की उपस्थिति और सेवाओं की गुणवत्ता का भी आकलन किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जोनल हेल्थ कमेटियां अपने-अपने क्षेत्रों में संयुक्त भ्रमण कर स्वास्थ्य एवं टीकाकरण गतिविधियों का नियमित अनुश्रवण करें। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान चिन्हित कमियों का संबंधित विभागों के समन्वय से समयबद्ध समाधान कराया जाए। जो समस्याएं जोन स्तर पर दूर नहीं हो सकेंगी, उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च स्तर पर भेजा जाएगा।
बैठक में समुदाय स्तर पर जनजागरूकता एवं लाभार्थी मोबिलाइजेशन अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक यूएचएसएनडी (UHSND) सत्र से एक दिन पहले यूविन (UWIN) ड्यू लिस्ट के आधार पर लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा या लाभार्थी नियमित टीकाकरण से वंचित न रहे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एम. के. सिंह, नगर निगम के जोनल अधिकारी, जेएसआई की प्रतिनिधि हुदा जेहरा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा सभी छह जोन की जोनल हेल्थ कमेटियों के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ साइबर थाना, अपराधों पर होगी और तेज कार्रवाई
जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध आयोजन
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
प्रदेश के 87 कृषि विज्ञान केंद्रों में लगेंगे डोम सीसीटीवी कैमरे, ICT होगी सुदृढ, प्रत्येक केवीके को बजट जारी
पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा आपातकालीन मार्गो का गहन अवलोकन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :