होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
 
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
Updated: 8/4/2026 6:32:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों को नई दिशा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से संचालित विशेष दिव्यांग रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान के तहत मंगलवार को पांडुनगर स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में वृहद दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में रोजगार, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया गया, जिससे दिव्यांगजन अपनी योग्यता और रुचि के अनुरूप अवसर चुन सकें।
रोजगार मेले का निरीक्षण जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने किया। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न कंपनियों और विभागों के स्टॉलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा दिव्यांग युवाओं से संवाद कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।
मेले में 180 दिव्यांग युवाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न निजी कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 37 अभ्यर्थियों का चयन किया। इनमें शैडो फैक्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि. ने 10, डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन ने आठ, जोमैटो प्रा. लि. ने चार, वर्क सेतु ने चार, एस वर्ड ने तीन, प्रविक बुलटेक ने तीन, जीटीवी हॉस्पिटल ने एक, आश्रय कम्युनिटी हॉस्पिटल ने दो तथा लवलीन मल्होत्रा कैम्ब्रिज हाई एजुकेशनल सोसायटी ने दो अभ्यर्थियों का चयन किया।
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग केंद्र ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना की जानकारी देते हुए 32 पात्र दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया। वहीं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने अपनी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देकर 18 पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया।
रोजगार मेले के दौरान डॉ. बी.एस. कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की ओर से दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर तीन से 10 अगस्त तक विशेष दिव्यांग रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान चलाया जा रहा है। आईटीआई पांडुनगर परिसर में आयोजित रोजगार मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुरूप सम्मानजनक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सभी कंपनियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दिव्यांगजनों को विश्वसनीय संस्थानों में उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार मिले और श्रम विभाग के मानकों के अनुसार निर्धारित न्यूनतम मानदेय भी प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि दिव्यांग युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी सकारात्मक संकेत है और इस रोजगार मेले से अधिक से अधिक दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनेंगे।
यह अभियान दिनांक 10 अगस्त, 2026 तक लगातार जारी रहेगा, कोई भी दिव्यांगजन जिसकी उम्र 18 से 40 के मध्य है और नौकरी या अपना स्वरोजगार करने हेतु इच्छुक है किसी भी कार्यदिवस में राजकीय आईटीआई पाण्डुनगर कानपुर नगर परिसर स्थिति कौशल विकास मिशन कार्यालय में सम्पर्क करे सकते है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई पांडुनगर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र, सेवायोजन विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ साइबर थाना, अपराधों पर होगी और तेज कार्रवाई
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध आयोजन
प्रदेश के 87 कृषि विज्ञान केंद्रों में लगेंगे डोम सीसीटीवी कैमरे, ICT होगी सुदृढ, प्रत्येक केवीके को बजट जारी
पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा आपातकालीन मार्गो का गहन अवलोकन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :