पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा आपातकालीन मार्गो का गहन अवलोकन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार दृष्टिगत बाबा आनंदेश्वर मंदिर (परमट) एवं जागेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर के आसपास की यातायात व्यवस्था , पार्किंग स्थलों , पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा आपातकालीन मार्गों का गहन अवलोकन किया गया व संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनी रहे। ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें आवश्यक यातायात संबंधी जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए , जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।
|