मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना तथा स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l डा0 अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट, हमीरपुर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना तथा स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित डा० सुनील कुमार विश्वकर्मा, अध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी, वाराणसी के करकमलों द्वारा किया गया। सदर विधायक मनोज प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा की गई। मुख्यमन्त्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत शिक्षकांे, शिक्षामित्रों, अनुदेशक एवं रसोइयों को 5 लाख रु0 तक की कैशलेश चिकित्सा लाभ एवं स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थियों को क्ठज् के माध्यम से यूनीफार्म, जूता-मोजा, स्वेटर व बैग प्रति छात्र-छात्रा हेतु रू0-1200/- वितरण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अरूण कुमार सिंह, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व विभागीय अधिकारी तथा सम्मानित शिक्षकगण एवं प्यारे बच्चो द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मुख्यमन्त्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारम्भ के सजीव प्रसारण कार्यक्रम को दिखाया गया। मुकेश खरवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद हमीरपुर द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण को अवगत कराया गया कि जनपद-हमीरपुर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत 2907 शिक्षक, 840 शिक्षामित्र, 307 अनुदेशक एवं 2439 रसोइयों को 5 लाख रू0 तक का कैशलेस चिकित्सा लाभ दिया जा रहा है।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में चल रहे स्कूल चलो अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण सुविधायें प्रदान की जा रही हैं। सदर विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सरकार ने वहन कर ली है ताकि वह इस चिंता से मुक्त होकर विद्यालय में विद्यार्थियों को ससमय शिक्षा प्रदान करे एवं उनके भविष्य को निखार सके।
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को आवाहन किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा शिक्षा एवं दक्षताओं के विकास हेतु हमेशा प्रयासरत् रहें। साथ ही उन्होनें सुनिश्चित किया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ परिवेश में पौष्टिक भोजन प्रदान किया जायेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिवेश तथा सुन्दरता हेतु आपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय को सजाने एवं संवारने का कार्य करें, जिससे विद्यालय का पविरेश सर्वांगीण विकास हेतु हमेशा तत्पर रहे। उक्त कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक आलोक त्रिपाठी, अमंत सिंह, हेमन्त मिश्रा, अभिषेक सिंह, हरीश एवं शिक्षक अरूण भदौरिया, रमाकान्त और अभिषेक त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंजीता अहिरवार एवं ज्ञानेन्द्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रावेन्द्र सिंह, बृजमोहन यादव, आशुतोष गोस्वामी एवं अखिलेश शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।