होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पूर्णतः पारदर्शी एवं ऑनलाइन, भ्रामक समाचारों पर विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण
 
एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पूर्णतः पारदर्शी एवं ऑनलाइन, भ्रामक समाचारों पर विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण
Updated: 7/8/2026 11:34:00 PM By Reporter-

एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पूर्णतः पारदर्शी एवं ऑनलाइन, भ्रामक समाचारों पर विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, हमीरपुर द्वारा कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्यों में कथित अनियमितता, दलालों की सक्रियता तथा परिवहन अधिकारी के कथित बयान से संबंधित समाचारों का संज्ञान लेते हुए विभाग की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रकाशित समाचार में उल्लिखित तथ्यों की विभाग द्वारा गंभीरता से जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई अधिकारी, कर्मचारी अथवा बाहरी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाचार में परिवहन अधिकारी के नाम से प्रकाशित कथित बयान पूर्णतः भ्रामक, असत्य एवं तथ्यों से परे है। विभाग अथवा किसी भी सक्षम परिवहन अधिकारी द्वारा ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
एआरटीओ ने बताया कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन एवं फेसलेस प्रणाली पर आधारित है। आवेदन, परीक्षा एवं स्वीकृति की समस्त कार्यवाही निर्धारित ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संपादित की जाती है। इस प्रक्रिया में किसी भी आवेदक को कार्यालय आने अथवा किसी बिचौलिये अथवा एजेंट की सहायता लेने की आवश्यकता नहीं होती।
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की सभी सेवाएं शासन द्वारा निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध हैं तथा किसी भी व्यक्ति को निर्धारित सरकारी शुल्क के अतिरिक्त कोई धनराशि देने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई व्यक्ति परिवहन विभाग का कार्य कराने के नाम पर अवैध धनराशि अथवा सुविधा शुल्क की मांग करता है तो उसकी शिकायत साक्ष्यों सहित हेल्पलाइन नंबर 1800-180-0152 अथवा संबंधित परिवहन कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती है। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ओवरलोड वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट, बिना वैध दस्तावेजों के संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित रूप से विशेष अभियान चलाकर चालान एवं सीज की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने सभी समाचार माध्यमों से अनुरोध किया कि परिवहन विभाग से संबंधित किसी भी समाचार के प्रकाशन से पूर्व विभाग का अधिकृत पक्ष अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि आमजन तक सही एवं तथ्यात्मक जानकारी पहुंचे तथा किसी प्रकार की भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना तथा स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ
सर्राफा दुकान में पायल खरीदने आई महिला 400 ग्राम चांदी लेकर फरार,
मध्यस्थता से विवादों का होगा सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित समाधान, जनपद में मनाया जाएगा "मध्यस्थता सप्ताह"
चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटा
जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों का महापौर ने अधिकारियों संग किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :