चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नगर के लक्ष्मीबाई तिराहे के पास एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया जिसमें तीन लोग सवार थे वह सभी सुरक्षित है l
सूचना मिलते ही नगर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तो मालूम हुआ कि हरिशरण राजपूत पुत्र ब्रिज गोपाल जो ग्राम धनौरी राठ के रहने वाले हैं जो अपने भाई केशव प्रसाद एवं भाभी के साथ चार पहिया वाहन से लखनऊ से राठ जा रहे थे। इसी दौरान हमीरपुर स्थित लक्ष्मीबाई तिराहे के पास वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घटना में वाहन सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। पुलिस द्वारा क्रेन की सहायता से वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित हटवाकर यातायात को सुचारु कराया गया।