21.3 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। रावतपुर क्षेत्र में बुधवार क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से 21 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।क्राइम ब्रांच को पिछले कई दिनों से सूचना थी कि गीता नगर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने सूचना का सत्यापन कर संदिग्धों पर निगरानी शुरू कर दी थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात तस्कर आकाश टैटू अपने साथी जावेद के साथ गांजे की बड़ी खेप लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस ने गीता नगर क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आकाश टैटू गिरफ्तार हो गया, जबकि जावेद मौके से फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी आकाश टैटू की तलाशी ली तो उसके पास से 21 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपी आकाश टैटू को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी जावेद की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।- सुमित रामटेके एडीसीपी ऑपरेशंस
|