मण्डलीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला व कार्यालय का निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आयुक्त एवं अपर आयुक्त (प्रशासन), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) मुख्यालय के द्वारा बगदौधी कछार, बिठूर रोड, मन्धना, कानपुर नगर स्थित मण्डलीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला एवं कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सहायक आयुक्त (खाद्य) एवं (औषधि), कानपुर मण्डल, कानपुर, सहायक आयुक्त (खाद्य) - ।।, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कानपुर मण्डल, औषधि निरीक्षक, प्रयोगशाला प्रभारी (खाद्य) एवं (औषधि), प्रशासनिक अधिकारी, सांइटिफिक अधिकारी ग्रेड ।। एवं विभिन्न कार्मिक / संविदा कर्मी उपस्थित रहे। उक्त नवीन भवन एवं प्रयोगशाला का जनवरी 2025 में मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर के द्वारा हस्तान्तरण के पश्चात संचालन प्रारम्भ हो चुका है। प्रयोगशाला का एन०ए०बी०एल० प्रमाणीकरण प्रक्रिया मे है, संविदा कर्मियो की नियुक्ति प्रक्रियान्तर्गत है, रसायन एवं ग्लासवेयर का क्रय प्रक्रियान्तर्गत है। उक्त प्रयोगशाला हेतु मुख्यालय से क्रय किये जाने वाले विभिन्न उपकरण प्रक्रियान्तर्गत है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्य रूप से सूक्ष्मदर्शी यंत्र एवं अन्य सम्बन्धित उपकरणो का क्रय प्रयोगशाला प्रभारी के द्वारा किया जा चुका है। उक्त भवन में 03 मंजिले है। आयुक्त महोदया के द्वारा निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश निर्गत किये गये हस्तान्तरण के 01 वर्ष से भी अधिक समय व्यतीत हो जाने के पश्चात भी मण्डलीय एवं जनपदीय कार्यालय का उक्त भवन में विस्थापन न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए शीघ्र ही उक्त कार्यालयो को नवीन भवन में विस्थापित होने के निर्देश जारी किये गये ताकि प्रयोगशाला का संचालन एवं पर्यवेक्षण सुचारू रूप से किया जा सके। प्रयोगशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। खाद्य पदार्थो के सर्वे नमूनो की जांच एवं औषधि के नमूनो की जांच का कार्य किया जाता पाया गया। सर्वे नमूनो की जांच गुणवत्तापूर्ण एवं वर्धित करने के निर्देश दिये गये। भवन के सुचारू संचालन हेतु संविदा कर्मियो की भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जारी किये गये। प्रयोगशाला प्रभारी के द्वारा बताया गया कि संविदा कर्मियो की भर्ती प्रक्रियान्तर्गत है |
|