31वीं वार्षिक यूपी पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता -2026 के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | 37वीं वाहिनी पीएसी, के मुख्यालय पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने मेरठ में आयोजित '31वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता–2026' के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 6वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की टीम ने अपने उत्कृष्ट कौशल और अनुशासन से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं व्यक्तिगत विशेष उपलब्धि: "गोल्डन हैट्रिक वाहिनी के मुख्य आरक्षी राहुल राकेश व मुख्य आरक्षी अजय पाल ने प्रतियोगिता में अदम्य साहस और उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। इन खिलाड़ियों ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी 'गोल्डन हैट्रिक' पूरी की है, जो पूरी वाहिनी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को इस गौरवमयी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को विजेता शील्ड' प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि निरंतर अभ्यास और कड़ा परिश्रम ही सफलता का एकमात्र मार्ग है।
इस अवसर पर शिविरपाल चंद्रेश्वर,सीसी ब्रजकिशोर शाहू आरटीसी प्रभारी सीसी मनोज कुमार श्रीवास्तव,सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।