अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिला संवाददाता बुद्ध सेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम दहिया द्वारा शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया द्वारा पीलीभीत शहर में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सुनगढ़ी एवं कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान बाजारों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए यातायात को सुचारू रखने, अतिक्रमण हटाने तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस बल को सक्रिय व सतर्क रहकर आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।