छात्राओं को सिखाया गया बचाव का तरीका |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वावलंबन, मिशन शक्ति द्वितीय चरण के कार्य योजना अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार कुरारा ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज मे पर्सनल सेफ्टी आवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन हब फार इम्पावरमेन्ट की ओर से किया गया, जिसमे जैण्डर स्पेशलिस्ट आकिफ अहमद द्वारा बालिकाओं को आपातकालीन स्तिथि आने पर, उसके बचाव के बारे मे बताया, साथ मे ये भी बताया की भारत सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबरों की किस प्रकार से हम सहायता प्राप्त कर सकते है,1090, 181, 112, 1098, हमारे लिए कितने उपयोगी है, कार्यक्रम के अंत मे आकिफ अहमद द्वारा, महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।