खोया मंगलसूत्र वापस दिए जाने पर चालक परिचालक सम्मानित |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l रोडवेज में यात्रा करते समय माधुरी सिंह निवासी हमीरपुर का मंगलसूत्र बस में खो गया था जिसकी काफी खोज हुई लेकिन नहीं मिला। दो दिनों तक पीड़िता काफी परेशान थीं। तीसरे दिन अचानक बस की सफाई करते समय चालक गौरव गुप्ता को सीट के बगल में मंगलसूत्र दिखाई दिया चूंकि चालक को ज्वैलरी गुम होने की जानकारी पूर्व में मिल चुकी थी, इसलिए उन्होंने तत्काल पीड़िता को फोन करके ज्वैलरी मिलने की जानकारी थी जानकारी मिलने के उपरांत माधुरी सिंह ने सकुशल गौरव गुप्ता से ज्वैलरी प्राप्त की। उक्त कर्मचारी के इस निष्ठा एवं ईमानदारी के कार्य को प्रोत्साहन मिल सके इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ,सम्बध्द भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा दिन गुरुवार को 9 अप्रैल 2026 को रोडवेज चालक गौरव गुप्ता एवं परिचालक विवेक सिंह को उपहार एवं मिठाई भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। आज के इस स्वार्थ युग में अगर कोई इतना ईमानदारी से कार्य करता है तो यह बहुत बड़ी बात है।