सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली फैक्ट्री हुई पुरस्कृत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | ओईएफ कानपुर, जो टूप कंफर्ट्स लिमिटेड की एक इकाई है, ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने कॉर्पोरेटाइजेशन के बाद से एक ऐतिहासिक नई ऊंचाई हासिल की है। यह उपलब्धि मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा के दूरदर्शी नेतृत्व और टीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुनील दाते के मार्गदर्शन में हासिल हुई है। इस दौरान, डिस्पैच 517.63 करोड़ रुपये, उत्पादन 532.75 करोड़ रुपये और राजस्व 501 करोड़ रुपये रहा इस शानदार उपलब्धि के सम्मान में, ओईएफसी के सीजीएम डॉ. अनिल रंगा ने टीसीएल के सीएमडी सुनील दाते से वर्ष 2025-26 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली फैक्ट्री' का पुरस्कार प्राप्त किया। यह सराहनीय उपलब्धि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्टाफ, यूनियनों, संघों और कार्य समिति के लिए गौरव और गर्व का क्षण है। इस अवसर पर, ओईएफसी आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छूने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। मुख्य महाप्रबंधक ओ ई एफ को उपरोक्त गौरव प्राप्त करने की बधाई देते हुए महेंद्रनाथ अध्यक्ष किला मजदूर यूनियन एवं सदस्य सीपीसीटी , सियाराम - सदस्य स्थानीय उत्पादकता परिषद ओ ई एफ कानपुर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईएनडीडब्लुएफ , ब्रजेश तिवारी संयुक्त मंत्री किला मजदूर यूनियन , राजीव कुमार , जितेन्द्र कुमार, रतन कुमार , सतीश कुमार, मिथलेश कुमार ,राकेश कुमार और मनोज कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्य महाप्रबंधक डाक्टर अनिल रंगा का स्वागत किया और बधाई दी गई अध्यक्ष महेंद्रनाथ ने मुख्य महाप्रबंध से निर्माणी के ट्रेड अप्रेंटिस को रोजगार देने की बात की जिस पर सीजीएम ने शीघ्र नियुक्तिया करने का आश्वासन दिया साथ ही डाटा इंट्री ऑपरेटर को भी टीसीएल की तरफ से भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की संभावना बताई गयी है |
|