कृषि विश्वविद्यालय में लिटिल फन फिएस्टा की लगी प्रदर्शनी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग में “लिटिल फन फिएस्टा” प्रदर्शनी का आयोजन स्नातक छठे सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा किया गया।इस प्रदर्शनी का आयोजन विशेष रूप से 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए किया गया था। इसके पीछे मुख्य लक्ष्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना। खेल-खेल में शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से नई चीजें सिखाना।मनोरंजन के साथ उनके मानसिक और सामाजिक विकास को गति देना आदि था lकार्यक्रम का शुभारंभ मानव विकास एवम् परिवारिक अध्ययन विभाग की प्रभारी डॉ. मुक्ता गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर नर्सरी के बच्चों, उनके अभिभावकों एवं परिसर में निवास कर रहे लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों जैसे खेल, चित्रकला एवं रचनात्मक कार्यों का आयोजन किया गया, जिसमें की बच्चों की सहभागिता एवं उत्साह अत्यंत प्रशंसनीय रहा। एव अभिभावकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और बच्चों के लिए बहुत उपयोगी बताया l इस अवसर पर नर्सरी शिक्षिका रेनू तथा विभाग की शिक्षिकाएँ डॉ. सुमेधा चौधरी एवं डॉ. श्वेता सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।
|