पुलिस उपायुक्त यातायात ने शहर के विभिन्न चौराहों का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | तेज आंधी एवं भारी वर्षा के कारण शहर में उत्पन्न हुए यातायात दबाव के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा विभिन्न प्रमुख चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने नरौना चौराहा, फूलबाग चौराहा, परेड चौराहा, कंपनी बाग चौराहा एवं बड़ा चौराहा का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खराब मौसम के कारण सड़कों पर जलभराव एवं पेड़ टूटकर गिर गए हैं जिससे वाहन गति धीमी होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिनमें प्रमुख रूप से जलभराव वाले स्थानों पर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना।जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कराना। आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाए। आवश्यकतानुसार क्रेन एवं अन्य संसाधनों की सहायता से खराब/फंसे हुए वाहनों को हटाया जाए। खराब मौसम के दौरान संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी बनाए रखना।इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जल निकासी की व्यवस्था को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात बाधित न हो। महोदय द्वारा आमजन से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
|