पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिलास्तरीय हुई जनजागरण महाआरती |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नशामुक्त समाज, खुशहाल समाज, अपराध मुक्त समाज निर्माण हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम केसयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम समपन्न हुईं l महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे ओम शर्मा व मयंक ने लगवाये l इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम समपन्न हुईं lमहाआरती में उपस्थित जनसमुदाय कोभगवती मानव कल्याण संगठन महिला शाखा की जिलाध्यक्ष एकता तिवारी ने बताया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी टीम प्रमुख अधिक से अधिक 5 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा पाठ के क्रम करवाना है और समाज को नशामुक्त बनाना है l
भगवती मानव कल्याण संगठन महिला शाखा हमीरपुर जिलाध्यक्ष एकता तिवारी ने बताया कि माँ की साधना से, माँ की आराधना सेसुख- शांति समृद्धि तो मिलती ही है, आप भक्ति के मार्ग पर बढ़ते हैं, धर्म के मार्ग पर बढ़ते हैं, सत्कर्म के मार्ग पर बढ़ते हैं l इस दुर्गा चालीसा पाठ के माध्यम से आप जान भी नहीं पाते और माँ की कृपा प्राप्त हो जाती है l बाहर की ओर मत दौड़ो, बल्कि अपने अंतरमन में जाने का प्रयास करो और आकलन करो कि मैं ऐसा कौन सा कार्य करूँ, जिससे कि मेरे और प्रकृतिसत्ता के बीच दूरी कमहो जाये l हर पल आकलन करें कि मेरे द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं,वे धर्म रक्षा, के लिए हैं या नहीं, राष्ट्ररक्षा के लिए है या नहीं, मानवता के हित में हैं या नहीं और अपने आपको सत्य धर्म के मार्ग पर बढा़ते चले जाये l यही ज्ञान तो हमें परम पूज्य गुरुदेव जी ने दिया है l भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा मौदहा के जिला उपाध्याक्ष शोभित सिंह ने कहा कि परम पूज्य गुरूवरश्री का सानिध्य पाने से हमें यह सिद्धि मिली है कि हमें सभी नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान व चेतनावान जीवन प्राप्त हुआ है l जिस घर में एक भी व्यक्ति यदि नशा करता हो, तो जाकर देखिए कि उस घर की कैसी दुर्दशा है l नशेड़ी व्यक्ति जब नशा करके घर पहुचता है, तो अपने बच्चों को पीटता है, पत्नी को प्रताड़ित करता है, अपने माता- पिता का अपमान करता हैनित्यप्रति उस घर मेंकलह का वातावरण निर्मित रहता है यदि आप धर्म के रास्ते पर चलना चाहते हैं, तो सबसे पहले नशा छोड़ना होगा l अंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष लालाराम यादव ने महाआरती क्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया l
संचालन बहन सुनीता शर्मा नेकिया l महाआरती में धीरेंद्र कुशवाहा, अनंतराम शिवहरे, राहुल यादव, श्रेयांस, किशन, बृजेन्द्र प्रजापति, रामकिशोर, कमलेश, अवधेश तिवारी, इंद्रजीत सिंह, जुगुल किशोर पाठक, अजय शिवहरे, बाबूराम सोनी, सन्नो शिवहरे, रीमा यादव, सत्य भान सिंह, अनीता देवी, सुनैना, केशकली, जय देवी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया l सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया l