हुई तेज रफ्तार बारिश से किसानों की हालत खराब |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l रविवार की शाम एवं बीती रात तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश ने किसानों की रात में नींद हाराम कर दी। भोर होते ही किसान खेतों की तरफ दौड़ पड़ा। बारिश अधिक होने के कारण रविवार को दिन भर कोई कार्य नहीं हो सका। इससे किसानों को चिंता बढ़ गई। शनिवार की शाम बिगड़े मौसम ने रात होते ही पूरे क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के साथ गरज चमक के मध्य हुई बारिश के साथ छिट पुट ओले गिरने से किसानों की नींद उड़ गई। किसान रात भर जागकर प्रकृति के प्रकोप पर नजर गड़ाए रहा। सुबह होते ही किसानों ने खेतों में पहुंचकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। बारिश अधिक होने से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से भीग गई है वहीं तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई है। किसानों के अनुसार बारिश से गेहूं की फसल धूप निकलने पर खराब हो सकती है। किसानों के अनुसार दो दिन धूप निकलने के बाद ही फसलों की कतराई कटाई का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।