अब्दुल अहद बने ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रभारी पदाधिकारी ने किया स्वागत |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l आल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक जिला अधिवक्ता संघ भवन में संपन्न हुई। बैठक में कानपुर व फतेहपुर जनपदों में संगठन के विस्तार हेतु अब्दुल अहद प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाए जाने पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक जितेंद्र पांडे एवं संरक्षक गणेश विद्यार्थी संरक्षक प्रशांत शुक्ला ने की। बैठक में अजय कुमार गुप्ता ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की ,आभार प्रदर्शन महामंत्री प्रेमचंद सोनकर ने किया l बैठक में संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश दोहरे ने संगठन को बुंदेलखंड के सभी जनपदों में विस्तार करने की बात कही। बैठक में इंतजार हुसैन, चमन अली, अमित दुबे, कोषाध्यक्ष चंद्रभूषण उर्फ कुंदन निषाद सुनील कुमार धुरिया, विकास तिवारी, विस्तारक समिति के रामबाबू, जसवंत निषाद आदि मौजूद रहे।