होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां घायल बेटा मौत के मुंह में समाया
 
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां घायल बेटा मौत के मुंह में समाया
Updated: 4/6/2026 12:41:00 AM By Reporter-

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां घायल बेटा मौत के मुंह में समाया |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कानपुर सागर हाईवे पर मुख्यालय के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे बेटों को ट्रक कुचलते हुए निकल गया,जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही मां को हल्की-फुल्की चोटे आई। आंखों के सामने बेटे के शव को देखकर मां दहाड मार कर रोने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बटोर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक व चालक को कुछेछा चौकी के पास पकड़ लिया गया है। गौरतलब है कि थाना सजेती कानपुर के बगरिया गांव निवासी 18 वर्षीय विपिन यादव पुत्र महेंद्र यादव दिन रविवार को 11:15 बजे के आसपास बाइक से अपनी मां श्रीमती अंजना को लेकर अपने दादा के पास ग्राम बड़े सिमरौड़ी थाना सुमेरपुर जा रहा था। जैसे ही वह मुख्यालय के रानी लक्ष्मीबाई स्थित आरकेएंड सन्स फीलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक को पीछे से तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए ट्रक चालक श्याम बाबू उर्फ दुल्लर पुत्र सोनीलाल निवासी ग्राम बहरी सवाई थाना शिवली जनपद कानपुर देहात ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से मां सड़क के एक किनारे पर गिरी और विपिन सड़क के बीचो-बीच आ गया,जिससे ट्रक कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव के चीथड़े हो गए। अपनी आंखों के सामने बेटे की दर्दनाक मौत से मां दहाड़ पड़ी। हादसे के बाद चालक तेजी से ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वहां पर भीड़ लग गई। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।सूचना मिलने के बाद कुछेछा चौकी पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया,और थोड़ी ही देर में ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया।पुलिस ने हाइवे पर बिखरे पड़े शव के अवशेष को बटोर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
किसानों में जल्द से जल्द गेहूं बेचने की मची होड़
हुई तेज रफ्तार बारिश से किसानों की हालत खराब
पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिलास्तरीय हुई जनजागरण महाआरती
अब्दुल अहद बने ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रभारी पदाधिकारी ने किया स्वागत
तेज हवाओं के साथ जोरदार हुई बारिश ओलावृष्टि
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :