कलर क्यूं आर कोड स्टीकर रजिस्ट्रेशन एवं हुआ वितरण कार्य
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | ई-रिक्शा/ई-ऑटो के सुव्यवस्थित एवं नियंत्रित संचालन को सुनिश्चित करने हेतु यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा कलर क्यू आर कोड स्टीकर रजिस्ट्रेशन एवं वितरण कार्य किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 25/ फरवरी/2026 को की जा चुकी है । इसी क्रम में आनलाइन बुकिंग कर चलने वाले ई-रिक्शा/ई-ऑटो वाहन स्वामियों द्वारा ज्ञापन दिया गया था । इस पर विचार करते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा ऑनलाइन बुकिंग कर चलने वाले ई-रिक्शा/ईऑटो चालकों की समस्या सुनकर उनको अवगत कराया गया कि ऑनलाइन बुकिंग कर चलने वाले ई-रिक्शा/ई-ऑटो को इस 7 कलर कोड /जोन रुट प्रणाली व्यवस्था से वर्तमान समय में प्रथक किया गया है ऑनलाइन बुकिंग कर चलने वाले चालक ऑनलाइन बुकिंग के अनुसार यातायात नियमों का पालन करते हुए कहीं भी आवागमन कर सकते हैं। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी के लिए ई-रिक्शा/ई-ऑटो निर्बाध रूप से कहीं भी आवागमन कर सकते है। इस दौरान एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह, एसीपी मनोज कुमार सिंह एवं बड़ी संख्या में ई-रिक्शा/ई-ऑटो चालक मौजूद रहे।
|