वेद मंत्रों के साथ कराई गई नई मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण व राधा जी , व भगवान शिवजी व नंदी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वेद मंत्रोंके साथ सम्पन्न हुई। तथा इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया ।
क्षेत्र के डामर गांव में प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर स्थित है। मंदिर की प्राचीन मूर्तियों के खंडित हो जाने पर नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। इसके लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तथा मूर्तियों को गांव में बैंड बाजे के साथ देव स्थानों में भ्रमण कराकर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद वेद मंत्रों के साथ भगवान श्री कृष्ण व राधा जी सहित भगवान शिव जी व नंदी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से वेद मंत्रों के साथ की गई। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रबंधक अतुल द्विवेदी ने बताया कि हवन पूजन के साथ प्राचीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी शिवशरण द्विवेदी सहित ग्रामीणों ने रहकर कार्यक्रम में सहयोग किया।