होली पर्व आते ही तरह-तरह की पिचकारियों से सजा बाजार |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l इस वर्ष होली पर्व में जनपद में गदा, हथौड़ा, टैंक लोगों पर रंगों की बौछार करेंगे। होली के लिए बाजार सजकर तैयार हो गया है और बाजार में पिचकारियों की भरमार है। इस वर्ष गदा, हथौडा, टैंक पिचकारी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। होली पर्व के मद्देनजर बाजार सजकर तैयार हो गया है। इस वर्ष बाजार में गदा, हथौड़ा, टैंक पिचकारी धूम मचा रही है। पिचकारी विक्रेता गप्पू भाई ने बताया कि इस वर्ष होली पर्व में रंग डालने के लिए युवा गदा, हथौड़ा, टैंक पिचकारी की जबरदस्त मांग कर रहे अन्य पिचकारियों की तुलना में इनकी बिक्री अधिक हो रही है।