मसाला उत्पादन पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के शाकभाजी विज्ञान विभाग द्वारा जनपद के पतारा विकासखंड के पतारा गांव में मसाला उत्पादन तकनीकी विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मसाला वैज्ञानिक डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में बीज मसाले से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। क्योंकि इन फसलों में लागत कम होती है उन्होंने आजाद धनिया एक व आजाद मैथी दो की समय से बुवाई की सलाह दी।साथ ही कीट प्रबंधन के लिए भी किसानों को जागरूक किया। डॉक्टर आई एन शुक्ला ने मसाला फसलों के बेहतर प्रबंधन पर विशेष जानकारी दी। डॉक्टर राजीव कुमार पाल ने बताया कि यह परियोजना मसाला निदेशालय कालीकट केरल द्वारा वित्त पोषित है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक ओम प्रकाश ने की। इस कार्यक्रम में गांव के 75 से भी अधिक कृषकों ने सहभागिता की।
|