ट्रैफिक पुलिस लाइन का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा द्वारा ट्रैफिक पुलिस लाइन का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सेक्टर एवं जोन विभाजन सहित समस्त कार्यप्रणालियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति, संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं क्रियान्वयन की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात जाम की समस्या के स्थायी निराकरण तथा प्रमुख मार्गों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए इस दौरान यातायात मीडिया सेल कार्यालय , कैश कार्यालय, जीडी कार्यालय एवं स्टोर रूम का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
|