होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  90% बच्चे स्मार्टफोन की लत नोमोफोबिया के शिकार
 
90% बच्चे स्मार्टफोन की लत नोमोफोबिया के शिकार
Updated: 2/24/2026 8:59:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

90% बच्चे स्मार्टफोन की लत नोमोफोबिया के शिकार |
-बच्चों में सोशल मीडिया की लत के छुटकारे के बड़े केंद्र बन सकते हैं स्कूल -ज्योति बाबा |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। एनुअल स्टेट्स ऑफ़ एजूकेशन रिपोर्ट के सालाना सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 14 से 16 वर्ष के करीब 90 फ़ीसदी बच्चों के पास स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की सुविधा है इनमें से 76 फ़ीसदी बच्चे स्मार्टफोन का इस्तेमाल सोशल मीडिया के लिए करते हैं ना कि पढ़ने के लिए, उपरोक्त बात नशा मुक्ति युवा भारत अभियान के तहत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में आयोजित ई- संगोष्ठी शीर्षक क्या स्मार्टफोन की लत बच्चों को बना रही है मनोरोगी पर अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरू ज्योति बाबा ने कहीं,ज्योति बाबा ने आगे कहा कि सिर्फ फोन छीन लेना समस्या का समाधान नहीं है क्योंकि इससे बच्चों में चिड़चिड़ापन और विद्रोह की भावना पैदा होती है समझदारी इसी में है कि उस खाली समय को रचनात्मक विकल्पों के जरिए भरा जाए, आप अपने बच्चों को खेलकूद, संगीत,पेंटिंग या उसकी पसंद की किसी अन्य गतिविधियों के लिए प्रेरित कर सकते हैं खुद बच्चों के साथ खेलने के लिए वक्त भी निकाल सकती हैं। ज्योति बाबा ने जोर देकर कहा कि सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है रोल मॉडलिंग बच्चे व्यवहार से सीखते हैं और यदि घर की महिला और अन्य बड़े सदस्य स्वयं खाली समय में लगातार रील्स स्क्रोल करते रहेंगे तो बच्चों को सोशल मीडिया से दूर करना असंभव होगा।
श्री राम राधे पब्लिक स्कूल के प्रबंधक साकेत सिंह ने कहा कि हाल ही में हुए सर्वे के मुताबिक 64% अभिभावकों ने माना कि उनके बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग की लत है।

 डॉक्टर अरुण चंद विद्या निकेतन की निशा सिंह ने कहा कि महिलाओं में सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग के चलते तलाक के मामले भी जबरदस्त बढ़ चुके हैं।
  रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज पिपौरी के प्रेम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि किसी भी लत को तब तक नहीं छोड़ सकते जब तक उसके लिए स्पष्ट और कड़े नियम ना हो,आप भी इस मामले में अपने घर में नियम कायदे तय कर सकती हैं, मसलन घर में यह नियम बना दें कि खाने की मेज पर और रात में सोते वक्त घर का कोई भी सदस्य मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेगा,सिर्फ आपसी बातचीत करें ना कि स्क्रीन पर बात करें। 
  नेहरू इंटर कॉलेज के वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से बचने के लिए माता-पिता खुलकर संवाद करें, इंटरनेट पर उनकी पसंदीदा सामग्री के बारे में जाने और अच्छा व बुरा समझाएं।
  शिक्षाविद वीके मिश्रा ने कहा कि अमेरिका के डॉक्टर विवेक मूर्ति ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी रिपोर्ट में मूर्ति का दावा था कि 3 घंटे से अधिक समय तक सोशल मीडिया के इस्तेमाल और बच्चों में अवसाद तथा बेचैनी का गहरा संबंध है जिससे बच्चों के दिमाग में गहरा नकारात्मक असर पड़ रहा है।
   चित्रा इंटर कॉलेज के डॉक्टर सुरेश सचान ने कहा कि जब बच्चे अपने बड़ों को किताबों के साथ या आपस में बातचीत करते हुए देखते हैं तो वह भी स्वाभाविक रूप से इस तरह की गतिविधि करते हैं अनुशासन सबसे पहले आपको खुद में लाना होगा,तभी परिवार का भावी भविष्य सुरक्षित किया जा सकेगा।
   कामता सेवा संस्थान की मंजू त्रिपाठी ने कहा कि ऑनलाइन गेम्स व सोशल मीडिया के छोटे-छोटे वीडियो कैसे बच्चों को आभासी दुनिया में बंधक बना लेते हैं इसे अखबारों में रोज दुष्परिणामों की प्रकाशित हो रही खबरों से समझा जा सकता है।
    ई- संगोष्ठी का संचालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर उपेंद्र मिश्रा व धन्यवाद शिक्षाविद शोभा मिश्रा ने दिया।
     संगोष्ठी के अंत में बच्चों को सोशल मीडिया एडिक्शन से बचाने के लिए व्यापक जन आंदोलन चलाने हेतु ज्योति बाबा ने ऑनलाइन संकल्प भी कराया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मसाला उत्पादन पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण
टमाटर में अधिक उपज एवं लाभ हेतु विकसित तकनीक का राष्ट्रीय स्तर पर अनुमोदन
10.31 लाख की राजस्व देनदारी पर प्रधान व तीन सचिवों को नोटिस
ट्रैफिक पुलिस लाइन का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण
गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :