गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल
गंगा टास्क फोर्स ने पत्थर घाट बिठूर, कानपुर में रीवैम्प इंडिया फाउंडेशन तथा ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज बिठूर के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रीवैम्प इंडिया फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी वैभव सिंह राठौड़ एव ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सपना सिंह उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद एस और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 7 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार रणबीर सिंह ने पत्थर घाट पर उपस्थित रीवैम्प इंडिया फाउंडेशन की टीम और विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि गंगा भारत की राष्ट्रीय नदी है यह केवल जल का स्रोत ही नहीं बल्कि हमारे देश की संस्कृति, धर्म और इतिहास का प्रतीक है और करोड़ों लोगो की जीवन दायिनी है। इसलिए गंगा नदी को माँ गंगा के रूप में पूज्यनीय माना जाता है।माँ गंगा की पवित्रता हम सभी की जिम्मेदारी है। नदियों में कूड़ा-करकट, प्लास्टिक, कपड़े, तथा केमिकल से बनी मूर्तियां ना डालें। नदियों के किनारे पेड़ लगाए ताकि कटाव न हो। नदियों के किनारे और उसके आसपास सफाई का ध्यान रखें। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने पत्थर घाट में उपस्थित रीवैम्प इंडिया के कर्मचारियों, ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज के शिक्षक गण, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय लोगो के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।गंगा को प्रदूषण मुक्त करने हेतु शपथ ग्रहण करवाया और पौधे वितरित किए।