होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  10.31 लाख की राजस्व देनदारी पर प्रधान व तीन सचिवों को नोटिस
 
10.31 लाख की राजस्व देनदारी पर प्रधान व तीन सचिवों को नोटिस
Updated: 2/24/2026 9:04:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

10.31 लाख की राजस्व देनदारी पर प्रधान व तीन सचिवों को नोटिस |
-डीएम के निर्देश पर हुई जांच, 15 दिन में स्पष्टीकरण नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | ग्राम सचेंडी (ब्लॉक कल्याणपुर) में ग्राम पंचायत से निर्मित दुकानों के आवंटन और राजस्व प्रबंधन में पाई गई गंभीर अनियमितताओं पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीधे हस्तक्षेप करते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की है। उनके निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार द्वारा कराई गई जांच में ग्राम निधि को 10,31,800 रुपये की राजस्व देनदारी सामने आई है। प्रकरण में ग्राम प्रधान उर्मिला देवी तथा तत्कालीन सचिव राकेश झा, शैली राठौर और सुशील वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। आवंटन से लेकर किराया जमा तक अनियमितता जांच में पाया गया कि वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित 23 दुकानों के आवंटन में निर्धारित शर्तों का समुचित अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया। कई दुकानों पर मूल आवंटी के स्थान पर अन्य व्यक्तियों द्वारा संचालन पाया गया। निर्धारित किराया नियमित रूप से ग्राम पंचायत खाते में जमा नहीं कराया गया। रिपोर्ट में किराया वसूली और बैंक जमा अभिलेखों में अंतर दर्ज किया गया है। कुछ दुकानों का किराया अभिलेखों में शून्य अंकित था, जबकि मौके पर दुकानें संचालित मिलीं। किराया दरों का समयानुसार पुनरीक्षण नहीं किया गया। आवंटन पत्र, अनुबंध और शर्तों से संबंधित अभिलेख व्यवस्थित रूप से सुरक्षित नहीं पाए गए। आय के स्रोत निष्क्रिय रहे लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित पंचायत उद्योग भवन को आय सृजन के उद्देश्य से उपयोग में नहीं लाया गया। जांच में यह भी उल्लेख है कि पंचायत की आय बढ़ाने हेतु अपेक्षित सक्रिय प्रयास नहीं किए गए, जिसके परिणामस्वरूप ग्राम निधि पर 10,31,800 रुपये की राजस्व देनदारी आई। पंचायत स्तर पर यह राशि महत्वपूर्ण मानी जाती है।15 दिन में देना होगा जवाब, उत्तरदायित्व होगा तय नोटिस में संबंधित पदाधिकारियों को 15 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण साक्ष्य सहित प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने की स्थिति में नियमानुसार वित्तीय दायित्व निर्धारण एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बकाया राजस्व की वसूली की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि पंचायत संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। ग्राम निधि को नुकसान पहुँचाने के मामलों में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मसाला उत्पादन पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण
टमाटर में अधिक उपज एवं लाभ हेतु विकसित तकनीक का राष्ट्रीय स्तर पर अनुमोदन
ट्रैफिक पुलिस लाइन का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण
90% बच्चे स्मार्टफोन की लत नोमोफोबिया के शिकार
गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :