राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी 9 को जनसुनवाई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली, विजया रहाटकर द्वारा 09 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सर्किट हाउस, नवीन सभागार, में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाएगा तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत हो, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सर्किट हाउस के नवीन सभागार में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकती हैं।
|