होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  शासन की मंशा के अनुरूप सुदृढ़ होंगे आंगनबाड़ी केंद्र : जिलाधिकारी
 
शासन की मंशा के अनुरूप सुदृढ़ होंगे आंगनबाड़ी केंद्र : जिलाधिकारी
Updated: 7/4/2026 11:51:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शासन की मंशा के अनुरूप सुदृढ़ होंगे आंगनबाड़ी केंद्र : जिलाधिकारी 
-गर्भवती-धात्री महिलाओं और छह माह से कम आयु के शिशुओं के पोषण पर रहेगा विशेष फोकस |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को शासन की मंशा के अनुरूप सुदृढ़ किया जाएगा। केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली पोषण सेवाओं की नियमित समीक्षा होगी। शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला कन्वर्जेंस प्लान समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण एवं संभव अभियान 6.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य तथा पंचायती राज विभाग आपसी समन्वय से संभव अभियान को सफल बनाएं। गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की समय से पहचान कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए। चिकित्सकीय जटिलता वाले गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने के साथ डिस्चार्ज के बाद नियमित फॉलोअप एवं गृह भ्रमण किया जाए। डीएम ने छह माह से कम आयु के शिशुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि “छह माह-सात बार” रणनीति के तहत उनका नियमित वजन मापन, एमसीपी कार्ड पर अंकन तथा पोषण स्थिति और वृद्धि का आकलन किया जाए। जन्म के समय कम वजन वाले नवजात शिशुओं की नियमित निगरानी की जाए। सभी गंभीर कुपोषित बच्चों को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर स्वास्थ्य जांच के लिए लाने और ई-कवच पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का पोषण ट्रैकर पर पंजीकरण, गर्भावस्था के दौरान वजन वृद्धि की निगरानी, टेक होम राशन वितरण और पोषण परामर्श सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं का पंजीकरण कराने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उन्मुखीकरण कराने तथा सेक्टर स्तरीय मासिक बैठकों में अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। पुनः वजन सप्ताह आयोजित कर बच्चों की पोषण स्थिति में हुए सुधार का आकलन किया जाए। ब्लॉक एवं जनपद स्तरीय पोषण समिति की बैठकों में अभियान की समीक्षा के साथ क्षेत्रीय स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बताया गया कि संभव अभियान 6.0 का संचालन 01 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम “गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा” है। अभियान के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार के साथ गंभीर कुपोषण (सैम) एवं मध्यम कुपोषण (मैम) की रोकथाम और प्रबंधन पर विशेष जोर रहेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, परियोजना निदेशक आलोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) प्रीति सिन्हा, जिला विकास अधिकारी आत्मप्रकाश रस्तोगी, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी 9 को जनसुनवाई
बारिश से 116 जगहों पर जलभराव,नाला सफाई पूरी हुई,फिर भी निर्माण कार्यों से बढ़ी समस्या
स्थापना दिवस पर विद्यार्थी परिषद करेगा सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रम
श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर पुलिस उपायुक्त संग आयोजकों की हुई बैठक
सीएम योगी के संकल्प से बदली 'खुशी' की जिंदगी, अब इलाज,शिक्षा के साथ परिवार की आजीविका भी सुरक्षित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :