श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर पुलिस उपायुक्त संग आयोजकों की हुई बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आगामी श्री जगन्नाथ रथयात्रा के सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने आयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता द्वारा आगामी श्री जगन्नाथ रथयात्रा के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के उद्देश्य से थाना कलक्टरगंज पर रथयात्रा आयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई व सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रथयात्रा मार्ग का चिन्हीकरण एवं साफ-सफाई समय से पूर्ण कराई जाए।बैरिकेडिंग एवं भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं। यात्रा मार्ग पर यातायात डायवर्जन योजना पूर्व में तैयार कर आमजन को अवगत कराया जाए। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। बैठक आगामी श्री जगन्नाथ रथयात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल सिद्ध हुई।सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज मौजूद रहे।
|