अपर पुलिस आयुक्त ने किया बिधनू थाना निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा थाना बिधनू का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख कक्ष, मालखाना, आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर सहित समस्त आवश्यक रजिस्टरों एवं अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना बिधनू में अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई, अनुशासन तथा ड्यूटी के प्रति कर्मियों की सजगता संतोषजनक पाई गई। माल मुकदमाती , जर्जर संपत्ति के निस्तारण के लिए , रजिस्टरों का नवीनीकरण , जर्जर पड़े भवनों का जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण हेतु एचएस व गैंग सदस्यों के डॉजियर भरकर निगरानी करने तथा इसे यक्ष ऐप और अभिलेखों को पूर्ण करने , महिला अपराध में लिप्त आपराधियो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने और यातायात प्रबंधन पर अधिक ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया ।
|