टप्पेबाज महिला जेवर सहित हुई गिरफ्तार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। हैलेट चौकी क्षेत्र स्थित कार्डियोलॉजी अस्पताल में इलाज कराने आए महिला तीमारदार को सस्ता इलाज के नाम पर गुमराह कर उसके पहने हुए सोने के जेवरात की टप्पेबाजी की गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन शातिर टप्पेबाज महिला जेवरात सहित गिरफ्तार कर लिया।
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित हैलेट चौकी के अंतर्गत कार्डियोलॉजी अस्पताल परिसर में टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने वाली शातिर महिला आरोपी अनीता उर्फ गुड्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर स्वरूप नगर थाना पुलिस ने सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्नाव (अचलगंज बदरका की रहने वाली शातिर आरोपी महिला अनीता दुबे को चोरी किए गए जेवरात सहित दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से अन्य पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर सलाखों का रास्ता दिखाया।