जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक
जिला संवाददाता बुद्ध सेन कश्यप के साथ फिरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मातृ मृत्यु दर, जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत डिलीवरी एवं भुगतान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सब सेंटर पर डिलीवरी की स्थिति, आशा के भुगतान, एसएनसीयू/एनबीएसयू प्रोग्रेस रिपोर्ट, एनआरसी पर कुपोषित बच्चों की भर्ती, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जन्मजात दोष से ग्रसित बच्चों की सर्जरी, ई कवच आभा आईडी रिपोर्ट, परिवार नियोजन, प्रति सप्ताह दी जाने वाली आयरन, फोलिक एसिड सप्लिमेंट, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता,मीजल्स रूबेला, ई-संजीवनी ओपीडी, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम आदि की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत टीबी के मरीजों का चिन्हीकरण कर जनपद को टीबी मुक्त बनाये जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सरकारी अस्पतालों एवं सब सेन्टरों पर प्रसवों की संख्या जानकारी ली एवं संस्थागत प्रसवों की संख्या में बढोत्तरी करने के निर्देश दिये । उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये कि गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की नियमित जांचे कराई जाये। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत भुगतान के सम्बन्ध में जानकारी ली और अवशेष भुगतान कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए। परिवार नियोजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक नसबन्दी करवाने के निर्देश दियें।संचारी रोग नियंत्रण अभियान के विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की रिपोर्ट प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आंगनबाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से कुपोषित अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी में भिजवाना सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में आशाओं के भुगतान के सम्बन्ध में जानकारी ली गई और सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये कि आशा का भुगतान समय से किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह श्रीवास, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आलोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।