प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया नकटादाना चैराहा पार्क का किया लोकार्पण
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप के साथ फिरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत शहर के ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नकटादाना चैराहा पर विकसित किए गए पार्क एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का आज जनपद के राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग उ0प्र0, बलदेव सिंह औलख द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल सहित आदि उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा कराए गए इस सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य शहर की सुंदरता के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर वातावरण भी प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि यह पार्क स्थानीय लोगों के लिए न केवल सुकून और मनोरंजन का केंद्र बनेगा, बल्कि शहर की नई पहचान के रूप में भी उभरेगा।