मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
जिला संवाददाता बुद्ध सेन कश्यप के साथ फिरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत समस्त थानों पर नियुक्त महिला शक्ति केन्द्र टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा मिशन शक्ति इस दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया। महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-102/108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड लाइन-1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 प्रमुख हैं।पुलिस टीम द्वारा सभी को जागरूक करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।