नवरात्रि एवं रामनवमी पर समन्वय बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आगामी चैत्र नवरात्रि गुरुवार एवं रामनवमी 27 मार्च के दृष्टिगत बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता रघुबीर लाल पुलिस आयुक्त ने की। जिसमें कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अग्निशमन* जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु, गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यक्रम आयोजक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।
|