बच्चों को कराएं इल्म -ए- दीन हासिल तभी होंगे कामयाब
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | गुरुबत उल्ला पार्क डिप्टी पड़ाव स्थित मस्जिद मखदूम सन्नी मे कारी नुरुल नबी ने तरावीह मे क़ुरआन पाक मुकम्मल किया इस मौक़े पर जशने तक्मीले क़ुरआन का जलसा हुआ जिसकी सदारत कारी कासिम हबीबी ने खिताब फरमाते हुए कहा कि कुरआन पाक चार आसमानी किताबो मे एक किताब है जो हुज़ूर नबी करीम अलैहिस्सलाम पर नाजिल हुई इस किताब मे हर चीज का जिक्र है इसका सुन्ना,सुनाना,देखना यह सब इबादत है मुसलमानो को चाहिए कि वह अपने बच्चो को इल्म-ए-दीन हासिल कराएं और दुनियावी तालीम भी हासिल कराएं जब इल्म होगा तब ही हम जगह कामयाब नज़र आएंगे जलसे की निज़ामत मस्जिद के पेश इमाम, कारी नुरुल नबी ने और कारी इसराईल अख्तर मंसूरी ने नात पाक पेश की जलसा सलातो सलाम व दुआ के साथ खत्म हुआ जलसे के बाद शीरनी तक़सीम हुई मस्जिद इन्तिज़ामिया कमेटी के हाजी नजीर बरकाती ने आए हुए मेहमानो का शुक्रिया अदा किया इस मौक़े पर कलीम दानिश, उमैर बरकाती, हाफिज शफात,साहेबे आलम, हाजी अफजाल, पप्पू भाई ,मोहम्मद यूसुफ ,बबलू बरकाती ,मोईद भाई आदि लोग मौजूद थे!
|