सीएसए के छात्र का 5.50 लाख के पैकेज पर चयन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के सेवायोजन के निदेशक डा०विजय कुमार यादव द्वारा अवगत कराया कि विश्वविद्यालय के कैम्पस प्लेसमेन्ट लेने आयी वीएसटी टीलर्स ट्रैक्टर् लिमिटेड के विशाल सविता महाप्रबंधक देवजान भूमिक, प्रवीण कुमार एवं दीपू पटेल ने कृषि विश्वविद्यालय के बी०टेक० इंजीनियरिंग के प्रतिभागित 08 छात्र/छात्राओं का लिखित परीक्षा ली गयी उसके पश्चात ग्रुप डिस्कसन करने के उपरान्त पर्सनल इन्टरव्यू लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त एक छात्र जिसमें मिस्टर ललित मोहन कैरा का चयन 5.50 लाख का पैकेज पर चयन किया गया। यह कम्पनी भारत की एक प्रमुख कृषि मशीनरी कम्पनी हैं जो पावर टिलर मिनी ट्रैक्टर और अन्य खेती से जुड़े उपकरणों का निर्माण करती है। यह कम्पनी खासतौर पर छोटे और मध्यम किसानो के लिए किफायती और आधुनिक तकनीक वाले उपकरण उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरू में स्थित है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति विजयेंद्र पांडियन ने इस प्रतिष्ठित कम्पनी में चयनित छात्रो पर अपनी प्रसन्नता एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की है। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाने में मुलायम सिंह, सरिता पाण्डेय का भी विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
|