मुख्यमंत्री ने विधायक पुत्र के विवाह उपरांत नवदंपति को दिया आशीर्वाद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक के पुत्र शुभम त्रिवेदी के विवाह उपरांत नवदंपति को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम योगी ने नवदंपति को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। आवास पर मौजूद गौशाला में मुख्यमंत्री ने गौमाता को गुड़-पूड़ी खिलाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
|