आठ मार्च को सामूहिक विवाह,वर वधू को वस्त्र सहित अन्य सामान दिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। श्री सर्व साहू-राठौर चेतना सेवा समिति द्वारा 16वां सामूहिक विवाह का आयोजन आठ मार्च को किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने बताया इस समारोह मे 11 जोड़ो का विवाह विधि-विधान के साथ कराए जाने का लक्ष्य है। आयोजन से पूर्व पदाधिकारियों के द्वारा रविवार को कार्यालय मे सभी वर वधू को वस्त्र सहित अन्य वितरित की गयी। इस दौरान के.के साहू,वी.के.साहू, हिमांशु साहू, नरेश साहू, सुरेश साहू आदि मौजूद रहे।
|