कांग्रेस के खिलाफ भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया
- बीजेपी किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का पुतला छीनकर भागा दरोगा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता रामादेवी चौराहे पर पहुंचे। उनके हाथों में राहुल गांधी का पुतला था। पहले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। वह राहुल गांधी का पुतला जलाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुतले पर पेट्रोल छिड़का। आग लगाने से पहले पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उनकी धक्का-मुक्की हो गई। तभी एक दरोगा कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का पुतला छीनकर भाग गए। कार्यकर्ता दरोगा के पीछे दौड़े, पकड़ नहीं सके। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद लिखकर कागजों को जलाया।
कार्यकर्ता राहुल गांधी के एआई समिट में दिए गए बयान का विरोध कर रहे थे।
वहीं एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से नाखुश भाजपा किसान मोर्चा ने के दक्षिण जिलाध्यक्ष हर्ष सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मंचों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। जब कि समिट का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का डंका बज रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर शनिवार को एक चौपाल का आयोजन किया गया था, जिसमें किसानों ने किसान मोर्चा को आगे आने का आह्वान किया था। इसी के बाद रविवार को राहुल गांधी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया। जब कार्यकर्ता पुतला दहन करने पहुंचे, तो मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके हाथों से पुतला छीन लिया और उसे लेकर वहां से चले गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस का पीछा करते रहे, लेकिन पुतला उनके हाथ नहीं लगा।