विराट हिन्दू समागम में संघ के गौरवशाली इतिहास को दोहराया |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिन्दू जागरण समिति के तत्वाधान में हमीरपुर नगर के पातालेश्वर बस्ती के बड़ा मंदिर मैदान पशु अस्पताल के पास में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महंत रामदास महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मोही अखाड़ा चित्रकूट ने हिंदुओं के संगठित होने के लिए अपने विचार व्यक्त किये तथा सभी हिंदुओं से आवाहन किया कि देश की उत्थान एवं प्रगति के लिए हिंदुओं में जागृति होना अति आवश्यक है मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद ऋतुराज विभाग प्रचारक बांदा ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता व संगठित एवं जागरूक समाज के आधार पर ही एक सशक्त व समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है, रितुराज नें राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों के गौरवशाली यात्रा के बारे में बताया और कहा कि सामाजिक समरसता व संगठित एवं जागरूक समाज के आधार पर ही एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है जब भारत में ही तथाकथित कुछ लोग भारत को हिंदू राष्ट्र ना मानने की बात कहने लगे तब संघ संस्थापक ने नागपुर में पूरे समाज को संगठित करने के उद्देश्य से 1925 में संघ की स्थापना की और स्वयंसेवकों का निर्माण करना शुरू किया अतिथि में गार्गी मिश्रा,कपिल देव, सुशीला,नीलम मंचसीन कार्यक्रम में उपस्थित रही अतिथियों एवं उपस्थित आगंतुकों द्वारा बृहद भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा
|