क्विज प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को प्रदान की गई प्रमाण पत्र एवं पुस्तके
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कृषि अनुवांशिकीय एवं पादप प्रजनन विभाग में छात्रों हेतु कृषि शोध वैज्ञानिक पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभाग अध्यक्ष डॉ आरके यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता परास्नातक एवं शोध छात्रों हेतु वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण वाले प्रश्नों के माध्यम से पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी विषय के विभिन्न तकनीकों पर गहन ज्ञान परीक्षण हेतु किया गया। डॉक्टर यादव ने बताया कि परास्नातक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार अंजली वर्मा, द्वितीय पुरस्कार नैमिष राजपूत एवं तृतीय पुरस्कार उत्कर्ष प्रसाद को प्रदान किया गया। जबकि पी एचडी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार अलका जायसवाल, द्वितीय पुरस्कार अमृत कुमार तथा तृतीय पुरस्कार कीर्ति सिंह को मिला। पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुस्तके प्रदान की गई। इस अवसर पर विभाग के डॉक्टर लोकेंद्र सिंह, डॉक्टर सोमवीर सिंह, डॉक्टर श्वेता यादव, डॉक्टर संजय पाठक, डॉक्टर विवेकानंद यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
|