मनोरमा त्रिवेदी बनी सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश एवं रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा की संस्तुति पर पूर्व कानपुर नगर/ ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोरमा त्रिवेदी को समाजवादी महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया और उनसे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास जताया गया कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगी यह जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऑनलाइन बधाइयां देना शुरू कर दी है महिला कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है |
|