हमीरपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से माह जुलाई में 205 खोए स्मार्टफोन बरामद
-लगभग ₹38.95 लाख मूल्य के मोबाइल स्वामियों को किए गए सुपुर्द
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर ।पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी सर्विलांस एवं उनकी टीम तथा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त,तैनात सीईआईआर पोर्टल का संचालन करने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा माह जुलाई 2026 के दौरान उल्लेखनीय कार्य करते हुए जनपद, गैर जनपद एवं अन्य राज्यों से कुल 205 गुम/खोए स्मार्टफोन एवं मोबाइल फोन सकुशल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹38,95,000 (अड़तीस लाख पचानवे हजार रुपये) है।
बरामद मोबाइल फोनों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी सर्विलांस एवं उनकी टीम के साथ-साथ थाना कोतवाली नगर से कम्प्यूटर ऑपरेटर वसीम अहमद एवं का० गोपाल, थाना कुरारा से कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेश गुप्ता एवं का० सुशील कुमार, थाना सुमेरपुर से क०ऑ० धीरज प्रकाश एवं का० शैलेश कुमार, थाना ललपुरा से हे०का० विक्रान्त एवं का० आलोक सिद्धार्थ, थाना मौदहा से क०ऑ० हेमन्त कुमार एवं का० संदीप कुमार, थाना बिवार से का० रविप्रकाश एवं म०का० खुशबू टण्डन, थाना सिसोलर से क०आ० अखिल कुमार एवं का० श्याम देव, थाना जरिया से का० रामबहादुर मौर्य एवं म०का० चेतना सिंह, थाना जलालपुर से का० धीरज सरोज एवं का० कृष्ण कुमार, थाना चिकासी से का० यशवन्त सिंह एवं का० अतुल रावत, थाना राठ से क०आ० अनुज सिंह यादव एवं का० आशीष, थाना मुस्करा से क०आ० धीरेन्द्र यादव एवं का० संदीप यादव तथा थाना मझगवां से का० अभिषेक कुमार एवं का० सतवीर सिंह का विशेष योगदान रहा।
जनपद हमीरपुर पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोनों को ट्रेस कर जनपद, अन्य जनपदों तथा अन्य राज्यों से बरामद करने की कार्यवाही निरंतर प्रभावी ढंग से की जा रही है। पुलिस विभाग आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
हमीरपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल निकटतम थाने अथवा सीईआईआर पोर्टल पर सूचना दर्ज कराएं, जिससे समय रहते तकनीकी माध्यम से उसे ट्रेस कर बरामद किया जा सके l