जलभराव हो जाने से लोगों का निकलना हो रहा है मुश्किल
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा में दो दिन से हो रही बरसात से वार्ड तीन में रास्ते में जलभराव हो जाने से लोगों को पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। कस्बे में दो दिन से हो रही बरसात के चलते वार्ड तीन टेनरी मोहल्ले में बारिश का पानी भर गया। जिससे लोगो को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड तीन के
सभासद प्रतिनिधि नफीस अहमद ,विनय वर्मा, मंगल , अजय स्वामी, कुंदन, महावीर, नरेश बाल्मीकि, आदि ने बताया कि मोहल्ले में सफाई कर्मी नहीं आते है।जिससे नालिया कीचड़ से भरी हुई है।जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। तथा बरसात में जलभराव हो जाता है। मोहल्ले के लोगों ने पानी निकास की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।