छात्र संसद एवं कन्या भारती का चुनाव परिणाम घोषित
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में छात्र संसद एवं कन्या भारती का चुनाव छात्र संसद के उपाध्यक्ष रमेश शुक्ल एवं कन्या भारती प्रभारी अनीता सिंह के नेतृत्व में प्राप्त मतो एवं बौद्धिक क्षमता के आधार पर किया जा गया। जिसमे छात्र संसद के पदेन अध्यक्ष व विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री पद पर 59 मत पाकर भैया आदित्य चौहान प्रधानमंत्री तथा हर्ष तिवारी व विकास सिंह क्रमशः 15 व 11 मत पाकर उपप्रधानमंत्री पद पर चयनित हुए। इसी प्रकार कन्याा भारती मे बहन गुनी सिंह 33 मत पाकर अध्यक्षा व प्रियंका 27 मत पाकर उपाध्यक्षा तथा 22 मत पाकर श्रेया मंत्री पद पर निर्वाचित हुई। उक्त सभी चयनित पदाधिकारियो को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।