“एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत गंगा टास्क फोर्स ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने 55 एनसीसी बटालियन कानपुर नगर में एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि 55 एनसीसी बटालियन कानपुर नगर के सूबेदार मेजर रामकुमार उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 7 सालों से गंगा स्वच्छत अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार रणवीर सिंह ने 55 एनसीसी बटालियन कानपुर नगर में एनसीसी कैडेट को बताया कि “एक पेड़ मां के नाम”अभियान की इस साल की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 पर हुई है। यह राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान 30 सितंबर 2026 तक चलेगा, एक पेड़ माँ के नाम' का अर्थ है—अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना। यह कार्य दोहरा उद्देश्य पूरा करता है: जीवन के पोषण में माताओं की भूमिका का सम्मान और पृथ्वी के स्वास्थ्य में पेड़ो का योगदान। पेड़ जीवनदायी होते हैं, और एक माँ की तरह, वे अगली पीढ़ी को पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं।पेड़ धरती की धड़कन हैं। जैसे मां जीवन देती है, वैसे ही पेड़ श्वास, छाया और संतुलित वातावरण देकर हमें जीवित रखते हैं। इस विचार से प्रेरित होकर हमारा पहला कर्तव्य है कि हम अपने आसपास कम से कम एक पेड़ लगाएं और उसे अपनाकर उसकी देखभाल करें।मां के प्रति आदर का सच्चा रूप प्रकृति की रक्षा है। जब हम एक पेड़ को मां के नाम समर्पित करके उसका पालन-पोषण करते हैं, तब हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरियाली और सुरक्षित भविष्य का बीज बोते हैं। जिससे आने वाली पीढ़ियो के लिए बड़ा उपहार बन सकता हैं। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। तथा एनसीसी कैडेट तथा एनसीसी स्टाफ के साथ मिलकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया और गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं पौधे वितरित किए।
|