हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारी पर हुई जिला कार्यशाला
-प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी के प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हमीरपुर l भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी देवेश कुमार के जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद,प्रवासी नागेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में बेतवा पुल से लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत सम्मान कार्यक्रम के बाद हर घर तिरंगा यात्रा की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिवेश कुमार ने आगामी 15 अगस्त से पूर्व हर घर में तिरंगा झंडा देश के सम्मान में कैसे लगाया जाए इस विषय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया और बताया गया कि सभी कार्यकर्ता अपने अथक प्रयास से 15 तारीख से पहले हर घर तिरंगा लगवाने का कार्य अपने ढंग से करें। इस कार्यशाला में जिला महामंत्री लक्ष्मी रतन साहू,नरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष किशन व्यास,साधना सिंह,राठ चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, जनपद के चेयरमैन कुलदीप निषाद,कुरारा चेयरमैन आशारानी कबीर,ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, मौदहा ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव किसान आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।