मां भुईयारानी मंदिर प्रांगण में आल्हा गायन का कार्यक्रम हुआ संपन्न
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित मां भुइंयारानी मंदिर प्रांगण मेंएक दिवसीय आल्हा गायन का कार्यक्रम ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। शुभारंभ पूर्व प्रत्याशी सपा रामप्रकाश प्रजापति के संबोधन के साथ किया गया।
क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित विख्यात मां भुइंयारानी मंदिर प्रांगण में लोक गायक महावीर प्रजापति ने ग्रामीणों के सहयोग से एक दिवसीय आल्हा गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मलखान के विवाह प्रसंग आल्हा गायकों ने वर्णन किया। वीर रससे ओतप्रोत वीरों की वीरता काबखान किया गया। कबरई महोबा से आए आल्हा गायक सुखराज कुशवाहा ने अपनी ओज पूर्ण गायन शैली से समा बांधा। जिससे श्रोताओं में जोश भर गया। उन्होंने बताया किमलखान वीर का विवाह पानीपत के राजा गजराजा बिसेन की पुत्री गजमोतिन के साथ भीषण युद्ध के बाद संपन्न हुआ था।आल्हा गायन को सुनने के लिए गांव सहित आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। यह कार्यक्रम प्रति वर्ष सावन माह में आयोजित किया जाता है।इस अवसरपर राजेश श्रीवास एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा राजबहादुर पाल, सलीम सिद्दीकी, टेडा प्रधान परसराम,तथा आल्हा गायक अनिरुद्ध सिंह पतारा विनोदयादव भौली,शैलेंद्र सिंह कुनेहटा, आदि ने इस प्रसंग का वर्णन किया।